Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा महिला अस्पताल में निर्माणाधीन भवन का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण


गोण्डा। मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल एस0वी0एस0 रंगाराव ने शनिवार को पुलिस लाइन में निर्माणाधीन फोरेन्सिक लैब व जिला महिला अस्पताल में निर्माणाधीन 300 शैया वाले अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला महिला अस्पताल में निर्माणाधीन 300 शैया वाले अस्पताल के निर्माण कार्य की बेहद धीमी प्रगति पर नाराज आयुक्त ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं निरीक्षण के दौरान ही आयुक्त को निर्माणाधीन पिलर टेंढ़ा दिखाई दिया जिस पर उन्होने फटकार लगाते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये और चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता से कम्प्रोमाइज किया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त के पूछने पर ज्ञात हुआ कि तीन शैया वाले इस अस्पताल कानिर्माण कार्य वर्ष 2014 में शुरू हुआ था जिसे अभी तक पूरा हो जाना चाहिए था किन्तु निर्माण कार्य कराने वाली संस्था द्वारा अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है। उन्होनेगहरी नाराजगी व्यक्त करते राजकीय निर्माण निगम अधिकारियों को जनवरी 2018 तक की डेडलाइन दी है। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि जनवरी 2018 तक निर्माण कार्य पूरा नहीं करा दिया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखने के साथ-साथ विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान हुआ कि अस्पताल के निर्माण कार्य पूरा होने में अभी कम से कम बीस प्रतिशत कार्य शेष बचा है जिसमें मुख्य रूप से विद्युत कार्य, लिफ्ट, वाटर सप्लाई, सेफ्टी टैंक शामिल है। इसके पूर्व आयुक्त पुलिस लाइन पंहुचे जहाँ पर फोरेंसिक लैब का निर्माण कार्य चल रहा था वहाँ पर चल रहे कार्यो की जानकारी ली। ज्ञात हुआ कि यह फोरेंसिक लैब 23 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जा रहा इसका निर्माण कार्य नवंबर 2017 में शुरू हुआ है और यह 2018 में बनकर तैयार हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान एई रत्नेश कुमार और जेई ए.के. श्रीवास्तव तथा कार्यदायी फर्म के कर्मचारी भी मौजूद  रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे