Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:नही रहे वारिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी पण्डित ओम निरंकार देव



ब्रह्मदेव समाज, पत्रकारो समेत विभिन्न संगठनो ने जताया शोक 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । ब्रम्हदेव समाज एवं ब्रह्मदेव साहित्य समाज तथा युवजन समाज की संयुक्त एक शोक सभा कचहरी में शाम ब्रम्हदेव समाज के अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । शोक सभा में जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय के निधन पर ब्रहम देव समाज एवं साहित्य समाज ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उपास्थित जनो ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शांति हेतु व इस दुख की घडी में साहस एंव सम्बल प्रदान किए जाने की ईश्वर से प्रार्थना की । इस मौके पर ब्रह्मदेव समाज के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि ओम निरंकार उपाध्याय जी प्रखर वक्ता के साथ मानवता के पुजारी रहे। उन्होंने श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की पैदाइश जनपद के राजापुर में होने की खोज कर गौरव प्रदान किया । ऐसे गौरवशाली व्यक्ति की कमी सदैव खलती रहेगी । ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी ने दुख जताते हुए कहा कि शहर से लेकर गॉवो तक में पंण्डित उपाध्याय की उपास्थिति प्रत्येक कार्यक्रमों में रहती थी । वह जितने अच्छे वक्ता थे उससे भी अच्छा श्रोता भी थे ।उन्होने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया ।उनके न रहने से समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है । मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल ने कहा कि पंण्डित उपाध्याय जी के अन्दर सरलता और मानवता भरी थी उन्होने पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष कलम चला कर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया ।उनकी कमी बेल्हा के एक सजग प्रहरी की कमी हो गई ।शोक सभा के मौके पर सुरेश नारायण द्विवेदी, शेष नारायण द्विवेदी, अमित शुक्ला, परमानंद मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, सुरेश शुक्ला, ब्रजघोष ओझा, संतोष पांडे, आशीष मिश्रा,कार्तिकेय मिश्र, मान मिश्र, सावन मिश्र, नागेश पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, रवि शुक्ला, सहित आदि मौजूद रहे । इसीक्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने वारिष्ठ समाज सेवी / पत्रकार ओम निरंकार देव उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त की ।वक्ताओं कहा कि पण्डित उपाध्याय जी प्रखर वक्ता, मृदुभाषी स्वभाव के साथ लेखनी के धनी थे ।पंण्डित जी की कमी हम सबको सदैव खलती रहेगी ।शोक सभा में मनीष चौरासिया, अनूप पाण्डेय, डॉ अमित पाण्डेय, शिवेश शुक्ल, मनीष ओझा, परमानन्द मिश्र, अभयदास, अजय तिवारी, नितिन गुप्ता, राजीव पाण्डेय, शिवकुमार सिंह अजीत सिह, विजय पाण्डेय, सज्जन विश्वकर्मा, नीरज तिवारी, सहित आदि पत्रकारो ने शोक सम्बेदना व्यक्त की है ।वही दूसरी ओर सृजना साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष डॉ दयाराम मौर्य रत्न, एलायंस क्लब इण्टर नेशनल के डिस्ट्टिक गवर्नर रोशन लाल उमर वैश्य, समाज सेविका पूनम गुप्ता समेत विभिन्न समाजिक संगठनो ने गहरी शोक संबेदना व्यक्त की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे