सुनील उपाध्याय
बस्ती । मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज मण्डलायुक्त सभागर में मण्डल के समस्त नगर निकाय क्षेत्र के अधिशाषी अधिकारियों के साथ आगामी 04 जनवरी 2018 से स्वच्छता का सर्वेक्षण कार्य प्रारम्भ हो रहा है। इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जनपद को एक-एक एजेन्सी निर्धारित की गयी है। एंजेन्सी की सर्वेक्षण टीम जब जनपद में पहुचेंगे तो जनपद में स्थित समस्त नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो का सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के कार्यवाही के पूर्व इसकी डाक्यूमेंटेशन की कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में कुल 44 बिन्दुओ पर 1400 अंक दिये जायेंगे तथा सर्वेक्षण में कुल 4 हजार अंक होंगे तथा प्रत्येक बिन्दु पर निगेंटिव मार्किंग भी निर्धारित है। यह मार्किंग अधिकतम 440 तक होगी। नगर पालिका/नगर पंचायत के डाक्यूमेंटेशन के लिए 1400 अंक, फिल्ड अब्जर्वेशन के लिए 1200 अंक और सिटिजन फीड बैंक के लिए 1400 अंक निर्धारित है कुल इस प्रकार 4000 अंक है। मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि अधिशाषी अधिकारीगण इन बिन्दुओ का व्यापक अध्ययन कर ले तथा अपने-अपने क्षेत्र में समयबद्धा के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कराये। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक मद के लिए अलग-अलग फोल्डर बनाये जाय तथा इसके लिए डेडीकेटेड टीम भी तैयार किया जाय। यह कार्यवाही प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर 2017 तक कर लिया जाय। अधिक जानकारी के लिए वेव साइट से ले सकते है। इसमें किसी भी प्रकार से शिथिलता न वरती जाय। मण्डलायुक्त ने यह भी कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में मण्डल के जनपदों के अन्य अधिकारीगण नगर निकाय अधिकारियों साथ आवश्यक बैठक भी कर ले, जिससे की स्वच्छ सर्वंेक्षण कराने में किसी को कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम सहित मण्डल के तीनों जनपदों के नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि मण्डल में इस समय भीषण ठण्ड पड़ रही है ठण्ड से बचाव के लिए राजस्व विभाग, विकास विभाग एंव नगर निकाय के अधिकारी तथा अन्य स्वयं सेवी संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही करे। शासकीय विभागों के अधिकारी अलाव जलाने, रैन वसेरों में बेहतर व्यवस्था करने तथा ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल आदि वितरण करने हेतु मण्डल के तीनों जनपदों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ