बहराइच। विगत दिनों शहर के मुख्य बाजार मे जल जमाव के चलते व्यापारियो ने नाला सफाई की मांग को लेकर सड़क मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गये और जिम्मेदारों के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुऐ घंटो सड़क पर जमे रहे।
नगर पालिका परिषद बहराइच ने नाला सफाई के लिए आनन फानन मे कर्मचारियो की टीम के साथ मशीने बुलाई गई,जब सफाई कार्य शुरू हुआ तो दो ट्रक चप्पलें कर्मचारियो ने जाम रहे नाले से निकाली गई।इस सम्बन्ध मे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रेहान खाँ और अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिस जगह नाला चोक की शिकायत रही वहां जूता चप्पल दुकानदारो की बहुतायत है और ग्राहकों द्वारा नई पहनने बाद छोड़ी गई पुरानी यूवा चप्पलों को नाले मे फैके जाने के चलते नाला जाम हो गया था।आरोपियो पर कार्यवाही को लेकर जब पक्ष जानना चाहा गया तो उत्तर मिला कि प्रथम बार चेतवानी दी जा रही है।पुनः इस तरह की चप्पले नालो मे मिली तो कार्यवाही होगी।
गौर करिए आजादी के बाद हमें हर बात की शिकायत सरकार से होती हैं सरकार हमारी ही बनाई हुई हैं देश भी हमारा है मोदी जी ने 2 अक्तूबर के दिन को सफाई अभियान शुरू किया उन्होंने स्वयं भी इस काम में हिस्सा लिया।मोदी जी के स्वछता मिशन को देख स्कूलों में टीचर और विद्यार्थी मिल कर अपने स्कूल की सफाई आज करते हुऐ दिखते हैं | हर व्यक्ति की इच्छा शक्ति से ही साफ़ सफाई रह सकती हैं | हमें सोचना है अपने परिवेश को साफ़ सुथरा बनाने के लिए हम क्या करें? और हम क्या करते हैं हम सब जानते हैं स्वच्छ परिवेश स्वास्थ्य के लिए लाभ कारी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ