लालगंज के तेजगढ़ मे सरेआम निहत्थी महिला से छेड़छाड़ के दबंग दे रहे धमकी
लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के भागीपुर कमौरा पुलिस चौकी के अंर्तगत तेजगढ़ मे महिला को घेरकर दबंगो द्वारा मारपीट व ताण्डव के मामले मे चौथे दिन भी पुलिस एक भी आरोपी पर शिकंजा नही कस सकी है। जबकि महिला के साथ छेड़छाड जैसे संगीन अपराध के मामले मे आरोपियों की जद मे आजीवन कारावास तक के एक कैदी रहे दबंग को हाल ही मे सरकार द्वारा छोड़े जाने का नाम भी शामिल है। तेजगढ़ गांव के सुरेन्द्र सिंह का पड़ोसी गांव पाण्डेयपुर कमौरा के आरोपियों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। सोमवार को आरोपियों द्वारा पीड़िता की बाग मे अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस पर सुरेन्द्र की पत्नी प्रतिभा सिंह ने आपत्ति जताई। तभी असलहों से लैस आरोपियों ने पीड़ित महिला की पिटाई कर उसकी घेराबंदी कर बदनीयती के साथ छेड़छाड की वारदात को अंजाम दिया। एफआईआर मे तो पीड़िता ने कहा है कि आरोपियों ने उसे जमीन मे जिंदा गाड़ देेने के लिये जानलेवा हमला भी किया। इधर आरोपियों की जिले मे तैनात पुलिस के एक बड़े अफसर तक के साथ सम्बन्धों की चर्चा भी इलाके मे तेजी से फैली हुई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इन्हीं सम्बन्धों से भयभीत कोतवाली पुलिस घटना के चौबीस घंटे बाद भी पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने का साहस नहीं कर पा रही थी। मामला जिले से बाहर तक अफसरों के बीच पहुंचा तो किसी तरह पीड़िता की एफआईआर पुलिस ने दर्ज किया। कोतवाली मे महिला आरक्षी द्वारा पीड़िता के साथ आपबीती का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। इधर पीड़िता ने गुरूवार को शासन के अफसरों को शिकायती फैक्स भेजकर आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी कार्रवाई के बजाय मुकदमें मे लीपापोती कर रहे है। पीड़िता के मुताबिक सरेआम उसे जिंदा गाड़ देने के लिये फावड़े से मिटटी डालने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर मे हत्या के प्रयास की धारा तक नहीं लगायी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि दबंग आरोपी सुबह शाम कोतवाली मे मेहमान नवाजी कर रहे है। और साजिशन व्यवसाय के सिलसिले मे बाहर रहने वाले उसके पति के खिलाफ फर्जी मुकदमें की पुलिस से मिलकर पेशबंदी की जा रही है। इस बाबत सीओ रमाकांत यादव का कहना है कि पीड़िता की ओर से एक शिकायती पत्र मिला है जिस पर कोतवाली पुलिस को जांच के लिये कहा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ