Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच श्रीमद भागवत रामकथा की गंगा बहा रहे है। शास्त्री महाराज की कथा सुन झूमे श्रद्धालू


जरवल बहराइच। नगर पंचयात जरवल के प्रतिष्ठित समाज सेवी सुमन बिहारी गुप्ता के निज निवास स्थान पर देहरादून उत्तराखंड से पधारे पंडित गणेशानंद जी शास्त्री के द्वारा संगीतमयी श्री राम कथा ज्ञान गंगा का आयोजन  चल रहा है। जिसमे हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है ।

और देहरादून उत्तराखंड से पधारे पंडित गणेशानंद जी महराज की चार दिवसीय श्रीमद भागवत रामकथा  की गंगा बहा रहे है। इस संगीतमय रामकथा के दूसरे दिन कथा सुनने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। कथा स्थल पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने का अलग-अलग प्रबंध किया गया। उन्होंने बताया की सामाजिक संस्कार के लिए मानवीय मूल्यों और नैतिक गुणों के विकास के लिए हरि के कथा का आयोजन चल रहा है। समाज में फैले नकारात्मक गुणों का सर्वनाश केवल हरि नाम से ही संभव हैयह बातें राम कथा वाचक पंडितगणेशा नन्द शास्त्री महराज ने कही ।  यह श्री मद भागवत राम कथा शाम 5 बजे से 9 बजे तक चलती है तथा अंतिम दिन भंडारे का आयोजन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे