Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:गुड़ कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का केस, आरोपी फरार


लालगंज प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश के गुड़ कारोबारी को झांसा देकर लाखों का गुड़ हड़प करने को लेकर बुधवार की देर रात को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मध्य प्रदेश के गोटे गांव जिला नरसिंहपुर का बसंत कुमार जैन गुड़ का थोक व्यापारी है। बीती पन्द्रह दिसम्बर को पड़ोसी अंतू थाना के कोल बझान का मुन्ना पाण्डेय ने जैन से लगभग पांच लाख कीमत का गुड़ ट्रक से मंगवाया। आरोपी ने मिसिरपुर की एक फर्म के नाम पर गुड़ साहबगंज बाजार स्थित एक गोदाम मे उतरवा लिया। इधर पीड़ित व्यापारी बसंत जैन को उसने मांग के अनुरूप पैसे नहीं दिये। यहीं नही आरोपी ने जैन को चेक के जरिये भी फर्जी भुगतान का झांसा दिया। पीड़ित व्यापारी थक हारकर जिले की पुलिस से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर मामले की पड़ताल लालगंज कोतवाली पुलिस ने शुरू की। लगभग चार दिन पहले कोतवाली पुलिस के हत्थे आरोपी आ गया। किंतु कोतवाली के एक दरोगा की करतूत के चलते आरोपी पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया। आरोपी के कोतवाली से फरार होने की सूचना भी एसपी को लग गयी। नाराज कप्तान ने पूरे मामले की जांच करायी तो दरोगा कसूरवार निकले। इसके तहत पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मंगलवार की सुबह कोतवाली मे तैनात उप निरीक्षक अंजनी कुमार शुक्ल को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस मामले मे आरोपी के थाने मे आने का इंतजार करती रहीं। बुधवार की देर शाम इस मामले को लेकर प्रभारी एसपी बसंत लाल भी कोतवाली पुलिस पर भड़क उठे। देर रात आनन फानन मे पुलिस ने इस मामले मे केस दर्ज तो किया ंिकंतु अभी तक आरोपी का वह सुराग तक नहीं लगा सकी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे