Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:उर्स पर विधायक ने सबाना बाबा के मजार पर की चादरपोशी


अमनों शांति व नेकनीयती से दुनिया मे बया हो रही तिरंगे की शोहरत:मोना

लालगंज प्रतापगढ़। अठेहा क्षेत्र के कुम्भीआइमा स्थित पाक सबाना बाबा की मजार पर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार की देर शाम चादरपोशी की। इलाके के लोगों के लिये रहमत व बरक्कत की दुआ लेकर विधायक मोना ने सबाना बाबा के सलाना उर्स पर खुद तथा राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी की ओर से सजदा किया। उर्स पर लोगों को मुबारकबाद देते हुये एमएलए मोना ने कहा कि रामपुर खास मे तरक्की का रास्ता सदैव इसलिए बुलन्द होता आ रहा है कि यहां के लोग नेकी के साथ जिंदगी बसर किया करते है और खुशहाली तथा तरक्की के लिये एक साथ हाथ बढ़ाकर आगे चला करते है। उन्होनें उर्स सबाना को खिताब करते हुये कहा कि मुल्क मे अमनों शांति तथा भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत आंकी जाया करती है। यहीं ताकत हमें सरहदी मजबूती के साथ दुनिया के भी नक्शे मे हिंदुस्तान को फक्र व नाज के साथ अपने तिरंगे का भी सोहरत बयां करती है। जलसे का आयोजन प्रधान मुस्ताक अहमद ने किया। संचालन अधिवक्ता इरफान के द्वारा हुआ। इस मौके पर गुलाम मोहम्मद, नईम, सगीर, ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, सुधाकर पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, दृगपाल यादव, पवन शुक्ला, प्रमोद तिवारी, सज्जन शुक्ला, राजपति सिंह, शिवभीख सिंह, अवधेश सिंह, रामकृपाल पासी, आशीष उपाध्याय आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे