सत्येन्द्र खरे
कौशाम्बी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन पर अचानक दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एक्सप्रेस राजधानी एक्सप्रेस को पहिये जाम हो गए | अनहोनी की आशंका में राजधानी 22824 दिल्ली भुवनेश्वर के ड्राइवर ने अनहोनी की आंशका में ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रोक दिया | इस घटना में किसी की यात्री को कोई नुकशान नहीं हुआ है | यात्रियों के मुताबिक दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पहले से ही 6 घंटे लेट चल रही है ऐसे में उनको इंजन में पहिये जाम होने से दिल्ली हावड़ा की में डाउन लाइन पर पिछले 2 घंटो ने खड़ा रखा गया है |
तेज रफ़्तार दौड़ती ट्रेन के पहिये जाम होने के कारण रेल अधिकारियों को दिल्ली हवादा की मेन लाइन पर राजधानी को तकरीबन दो घंटो से अधिक देर तक खड़ा रखना पड़ा | हालाकि इसके बाद दूसरे इंजन से राजधानी को जोड़ कर इलाहाबाद के लिए रवाना कर दिया गया है | जबकि देर शाम 4 बजे तक रेलवे के इंजिनियर खराब इंजन के पहियों को ठीक कर दिल्ली हवादा की डाउन लाइन को चालू करने के कामयाब हो सके | स्टेशन मास्टर जे पी सिंह के मुताबिक ख़राब इंजन के में लाइन पर होने के कारण लूप लाइन से रेल यातायात को चालू रखा गया था |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ