Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात कारण से लगी आग मेे नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक



सुनील उपाध्याय

बस्ती,..बस्ती जिले के  लालगंज थाना छेत्र मे बीती रात एक फल कि दुकान मे अज्ञात कारणों से  लगी आग से फल,नगदी रेहडी समेत लाखों की सम्पत्ति जल कर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार    लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपार निवासी मँगरू पुत्र राम प्रसाद महादेवा कस्बे में थोक व रेहडी पर फल बेंचने का धन्धा करता है। बुद्धवार की देर शाम  रोज की तरह वह अपने फल के गोदाम में रेहडी वा फल आदि रखकर गोदाम का शटर बन्द करके अपने घर चला गया। लगभग आधी रात को किसी ने उसे उसके गोदाम में आग लगने की सूचना दिया तो आनन फानन में वह घटना स्थल पर पहुँचकर जब शटर का ताला खोलकर देखा तो सब कुछ जलकर राख में तब्दील हो चुका था। मँगरू ने गोदाम में लगभग बासठ हजार रूपये नगदी भी रखा था जिसके जले अवशेष दिखाते हुये वह फूट फूट कर रोते हुये बताया कि सात फरवरी को अपने लडकी की शादी का दिन भी तय किया है। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक परवेन्द्र प्रताप गिरि ने लेखपाल अजय बक्शी के साथ पहुँचकर आग लगने से हुई क्षति की जानकारी लेने के बाद पीडित को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे