Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:गंगा सिंह यादव बने सपा के स्थाई जिला अध्यक्ष


वासुदेव यादव
फ़ैज़ाबाद।  
सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रहे गंगा सिंह यादव को सपा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने स्थायी जिलाध्यक्ष घोषित किया हैं। 
   उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पूरे जिला के सपाई खुशी से गदगद व हर्षित है और उनको फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए मुँह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया हैं।
   सपा के अन्य विंग के नेताओ ने भी उनको बधाई देते हुए उनके कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। 
  ज्ञात हो कि गंगा सिंह यादव के नेतृत्व में सपा के नगर के चुनाव में अपार सफलता मिली। उनके कार्यो से खुश होकर ही उनको यह दायित्व मिला हैं। उनको दायित्व मिलने से जिला का हर नेता व वर्ग के लोग बहुत ही हर्षित हैं। 
   वही श्री यादव ने जनता की आवाज को बताया है कि पार्टी को आगे बढ़ना व मजबूती प्रदान करना मेरा प्रथम काम है।  हर वर्ग एवं धर्म के लोगो को पार्टी से जोड़कर लोकसभा में सपा को जीत दिलाने मेरा परम् लक्ष्य है, जिसमे सभी से सहयोग और योगदान की अपेक्षा हैं। जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने सभी जिला व प्रदेश के सभी बड़े नेताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे