Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जब रात के 12 बजे जायजा लेने निकल पड़े बस्ती के जिलाधिकारी,,जानिये किसकी थी तलाश ?


सुनील उपाध्याय

बस्ती :सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम नौकरशाही ही करती है और अगर नौकरशाही संवेदनशील है तो सरकारी योजनायें आम जनता तक पहुंच जाती है। बस्ती जिले में ठंड के बढ़ते असर ने जहां बच्चों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया तो गरीबों बुजुर्गों के लिए आफत बन गया है। इसी जानकारी को साझा करने और मदद करने के लिये जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह खुद ही रात के 12 बजे बिना किसी सुरक्षा के  एडीएम के साथ  निकल गए। पूस की सर्द रात में रेलवे स्टेशन व रोडवेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर जाकर हाल जाना। जरूरतमन्द लोंगो को कम्बल वितरित किया।  जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हमारा सदैव प्रयास रहता है कि सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थी को मिले। साथ ही मेरे द्वारा जो भी संभव होता है  जरूरतमंद को अपने प्रयास से मदद करने का प्रयास करता हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे