Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:अमहट पुल निर्माण की मांग को लेकर सर्वदलीय धरना जारी, डीएम, एसडीएम के साथ वार्ता विफल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । कुंआनों नदी पर स्थित अमहट पुल का निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह उर्फ छोटे सिंह के नेतृत्व में  अनिश्चित कालीन सर्वदलीय धरना तीसरे दिन गुरूवार को भी शास्त्री चौक पर जारी रहा। तीसरे दिन माकपा ने धरने का मोर्चा संभाला। उप जिलाधिकारी सदर हरिश्चन्द्र सिंह ने अमहट पुल निर्माण के सम्बन्ध में सुरेन्द्र सिंह उर्फ छोटे सिंह, माकापा सचिव का. के.के. तिवारी, भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष दिवान चन्द पटेल  से लम्बी वार्ता किया किन्तु जब कोई निष्कर्ष न निकला तो उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि वे स्वयं पुल निर्माण के लिये गंभीर है। वार्ता के दौरान स्थाई पुल के साथ विकल्प के रूप में अमहट पुल पर पीपा पुल बनाये जाने की मांग उठी किन्तु सहमति न बन पाने के कारण वार्ता विफल रही।  सुरेन्द्र सिंह उर्फ छोटे सिंह ने बताया कि जब तक अमहट पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं हो जाती सर्वदलीय धरना जारी रहेगा।  
धरने को राज्य श्री देवी, रविन्द्र यादव, आर.डी. गोस्वामी, अखण्ड सिंह,  निजामुद्दीन,  पं. सदानन्द शर्मा, चन्द्रिका यादव, इबादुलहक,  अनिल सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अमहट पुल का न बनाया जाना चिन्ताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और जन प्रतिनिधियों की चुप्पी हैरान करने वाली है।
अमहट पुल निर्माण की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन सर्व दलीय धरने में का. राजनरायन मिश्र, सतिराम, सियाराम सोनकर, योगेन्द्र कुमार, हीरालाल, का दूधनाथ के साथ ही रामशंकर निराला, राहुल यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव, पवन यादव, फूलचन्द राजभर, महेश पाण्डेय, राजेन्द्र यादव, शिवकुमार, राजाराम मुंशी, यज्ञराम, हजरत बाबा, महन्थी दूबे, अखिल यादव, याकूब खां, राजू, रामसागर चौधरी, अब्दुल मोईन, जितेन्द्र यादव, धर्मराज यादव, वकील प्रधान, अनिल सिंह, रोहित सिंह, राजमणि सिंह,  चीनी चौधरी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, प्रभावित गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे