Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:अमहट पुल, गन्ना मूल्य भुगतान, सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले विधायक दयाराम चौधरी


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती ।  बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिलकर अमहट पुल को शीघ्र निर्माण कराये जाने के साथ ही प्रमुख सड़कों के निर्माण और गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र  कराये जाने की मांग किया। बताया कि शिरडी दर्शन के लिये जाने के कारण वे उनके बस्ती के सल्टौआ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मांगो को गंभीरता से पढा और आश्वासन दिया कि अमहट पुल के साथ ही सड़क निर्माण की मांगो को शीघ्रता से पूरा कराया जायेगा और सल्टौआ की सभा में वे इसकी घोषणा भी कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने सदर विधायक को शिरडी यात्रा और प्रसाद चढाने के लिये दो हजार रूपया भेंट स्वरूप भी दिया।
विधायक दयाराम चौधरी ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि वाल्टरगंज चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का पिछले सत्र का भुगतान नहीं किया गया है इससे किसान परेशान हैं। उन्होने मांग किया कि पुराना गन्ना मूल्य भुगतान कराये जाने के साथ ही चीनी मिलों द्वारा नये सत्र के गन्ना मूल्य का भुगतान बढे दरों पर शीघ्र सुनिश्चित किया जाय। उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन  सदर विधायक को दिया है।  
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि सरकार गठन के साथ ही उन्होने अमहट पुल निर्माण की आवश्यकता को देखते हुये प्रयास तेज कर दिया और उसके निर्माण की घोषणा होनी शेष है। बताया कि अमहट पुल निर्माण के साथ ही कैली अस्पताल से सोनूपार तक फोर लेन सड़क का जल निकासी की व्यवस्था के साथ लगभग 5 किलोमीटर निर्माण कराये जाने, बस्ती-मेहदावल मार्ग बीएमसिटी लगभग 8 किलोमीटर, गनेशपुर से मूडघाट तक फोर लेन सड़क, वाल्टरगंज से हर्दिया चौराहा पटेल चौक पचपेडिया तक फोरलेन सड़क जल निकासी के साथ कराये जाने की मांग उप मुख्यमंत्री से किया गया है। 
दूरभाष पर यह जानकारी देते हुये सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि जनता ने उन्हें जिस भरोसे के साथ चुना है वे पूरी निष्ठा से विकास कार्यो को शीघ्र कराये जाने की दिशा में लगे है। अधिकांश कार्यो के प्रस्ताव, आगणन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निश्चित रूप से उप मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के साथ ही विकास कार्यो में तेजी आयेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे