Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस दफ्तर पर पार्टी का 132 वां स्थापना दिवस


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस दफ्तर पर पार्टी का 132 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। 21 वरिष्ठ कांग्रेसियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मिशन 2019 को कामयाब बनाने का संकल्प लिया। 
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना ऐसे समय में हुई थी जब देश ब्रिटिश सरकार का गुलाम था, देशवासियों को तरह तरह की यातनायें दी जा रही थीं। अनेक देशभक्तों ने विषम परिस्थितियों में अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना सहन कर देश को आजाद कराया। अनगिनत कांग्रेसियों ने अंग्रेजों से लोहा लिया और तमाम बदलावों के बावजूद कांग्रेस का दाम थामे रखा। बस्ती जनपद में भी अनेक कांग्रेसियों का योगदान अनुकरणीय रहेगा, जिन्होने तमाम चुनौतियों के बावजूद पार्टी को देश की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। उन्होने सभी कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस पर शुभकानायें दी। 
उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को विभिन्न परिस्थितियों में करीब से देखा है और कई दशक तक भारतीय संस्कृति और परम्पराओं की पोषक रही है। विपरीत हालातों में भी पार्टी नेतृत्व ने अपना धैर्य बनाये रखा। शीर्ष नेतृत्व ने चुनौतियों का सामना करते हुये ऐसी कुरबानी दी जिसे देश हमेशा याद रखेगा। स्थापना दिवस पर सम्मानित होने वालों में अनिरूद्ध त्रिपाठी, अम्बिका सिंह, राममिलन चतुर्वेदी, छोटेलाल तिवारी, रामसूरत सिंह, हरिशचन्द्र त्रिपाठी, डा. मानिकराम मिश्रा, जगनरायन आर्य, डा. गंगाप्रसाद दुबे, श्रीराम आसरे जायसवाल, श्रीमती गायत्री गुप्ता, पृत्वीपाल चौधरी, चन्द्रभान पाण्डेय, शुभान अली, बैजनाथ प्रजापति, कमलनरायन शुक्ला, सीताराम पांडे, रामजियावन, आरजी सिंह, इश्तिखार अहमद, श्रीमती शांति गिरि आदि शामिल रहे। जबकि लवकुश त्रिपाठी, चशिष्ठनरायन शुक्ला, जितेन्द्र पाण्डेय, राकेश पटवा, रामवृक्ष, सुजीत कुमार, बजरंगबली शुक्ला, बलवन्त सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
स्थापना समारोह को डा. वीएच रिज़वी, नर्वदेश्वर शुक्ला, बाबूराम सिंह, अंकुर वर्मा, गिरजेश पाल, सईद अहमद खां, सुरेन्द्र मिश्रा, विपिन राय, अनिल भारती, कौशल किशोर श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी, आदित्य त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पांडे, कमरूलहुदा, मो. सिद्धीक, आलोक तिवारी, वाहिद सिद्धीकी, पवन चौरसिया, कौशल कुमार त्रिपाठी, जयंत चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। प्रतान नरायन मिश्रा, पीएन दुबे, जेपी अग्रहरि, रंजना सिंह, विनोद रानी, लालजीत पहलवान, शिवशंकर चंचल, कर्नल एके सिंह, घनश्याम शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, राजदेव प्रसाद, ज्योति पाण्डेय, परवेज अहमद, अन्नू शेख, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अलीत अख्तर, शिवम शुक्ला, पिंकू मिश्रा,  शाभनाथ पाण्डेय, शीतला शुक्ला, रामबहादुर सिंह, भवानी प्रसाद यादव, रवीन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह राजन, ननकू सोनकर, राजीव वर्मा, शैलेष चौधरी, पिण्टू बाबा, गुड्डू सोनकर, कन्हैयालाल सोनकर, डा. सत्यप्रकाश चौधरी, संजय डिडववानियास कालिंदी सिंह, नीलम विश्वकर्मा, अमरबहादुर शुक्ला, विनय विश्वकर्मा, गौरा देवी, नफीस अहमद, डा. शीला शर्मा, शकुन्तला देवी, शिवकुमार, बाराम प्रजापति, आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे