अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली पुलिस ने शैचालय के नाम पर अवैध धन उगाही करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्दारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवो में बन रहे शौचालय के नाम पर फर्जी तरीके से गांवों की जनता से फार्म भरकर कर व रसीद काटकर अवैध व फर्जी तरीके से धन उगाही करने वाले गिरोह की जानकारी रुदौली कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ऐहार गांव के चौराहा पर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह किसी गांव में जाने की योजना बना रहा है जिस पर कोतवाली प्रभारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक टीम गठित करके मौके पर भेजा जहां पर तीनों लोग किसी गांव में जाने की योजना बना ही रहे थे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो ठगों को गिरफ्तार कर लिया इस सम्बंध कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया की अवैध रूप से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय का फर्जी तरीके से फार्म भरकर व रसीद काटकर भोली भाली जनता से ठगी करके अवैध रूप धन उगाही करने का काम करते थे जिनको मुखबिर की सूचना पर आज सुबह एक टीम हरेन्द्र सिंह एस आई व कानेस्टविल लालसाह यादव ,छत्रपाल दिवाकर के नेतृत्व में भेजकर ऐहार चौराहा से ध्रुवमिश्रा उर्फ़ आशीष मिश्रा पुत्र फतेह बहादुर मिश्रा ,नीतीश कुमार पुत्र उमाकांत जवर नगर प्रास थाना उमरी बेगम जिला गोंडा व भोलानाथ पुत्र राम सोहावन जवर नगर प्रास गोंडा को धर दबोचा जिनके पास से भारत स्वच्छ अभियान के फार्म ,फर्जी रसीदें ,कार्ड व अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं और तीनों अभ्युक्तों को 419,420,467,468 की धारा में जेल भेज दिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ