अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद: रूदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिहवा जहानपुर के निकट रेलवे लाइन के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है जिसकी सूचना रुदौली कोतवाली में गैंग मैंन राजितराम द्दारा रेलवे स्टेसन की और से दी गयी।सूचना पर उपनिरीक्षक ग़ुलाम रसूल ने मौके पर पहुँच कर लाश को अपने क़ब्ज़े में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।उक्त अज्ञात व्यक्त की किसी ट्रेन से गिर कर मृत्यु होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है खबर लिखे जाने तक म्रतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ