अमरजीत सिंह
फैजाबाद: मवई पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुये चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है गिरफ्तार किये गये युवकों के पास से तमंचा ,चाकू तथा आला नकब भी बरामद बरामद हुआ ।उप निरीक्षक एस एल पुष्कर ,उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह अरविन्द गुप्ता,अशोक कुमार यादव तथा रोशन लाल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि ग्राम संडवा के जंगल के किनारे गंगा धोबी के खेत के पास चार लोग इकठ्ठा होकर चोरी की योजना बना रहे हैं सूचना के बाद मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जब पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस वालों ने घेरा बंदी करके चारों लोगों को पकड़ लिया पकड़े गये लोगों में इसी थाना क्षेत्र के आलोक सिंह ,उदयराज निवासी नौरोजपुर बघेड़ी ,राहुल निवासी ग्राम संडवा तथा राजेंद्र प्रताप सिंह निवासी अमानीगंज थाना खंडासा शामिल हैं प्रभारी निरीक्षक मवई प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि आलोक के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा एक कारतूस ,उदयराज के पास से एक अवैध चाकू ,राहुल के पास से आला नकब ,तथा राजेंद्र प्रताप के पास से डण्डा और टार्च बरामद हुआ है प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन लोगों ने एक बैटरी चोरी करने की बात भी कुबूली है कुछ दिन पूर्व ग्राम शेरपुर के निकट भट्ठे पर ग्राम रेछ के ओम प्रकाश यादव का ट्रैक्टर खड़ा था उसमें से इन्हीं लोगों ने बैटरी की चोरी की थी जिसको भट्ठे के निकट ईंटों के बीच में छिपा दिया था पुलिस ने बैटरी को भी बरामद कर लिया है प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवकों को अपराध संख्या 404 ,धारा 401,411,अपराध संख्या 405 ,3/25 आर्म्स एक्ट,अपराध संख्या 406,धारा 4/25 के तहत जेल भेज दिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ