Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर नगर पंचायत व दतौली चीनी मिल बनेगे PM मोदी व CM योगी के महती मिशन में ग्रहण


गोंडा : पीएम मोदी और सीएम योगी के स्वच्छता मिशन में दतौली स्थित मनकापुर चीनी मिल और नगर पंचायत मनकापुर ग्रहण लगाने में तुले है ऐसे में ४ जनवरी  वर्ष २०१८ से होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में गोंडा यदि शीर्ष पर पहुचने नाकामयाब रहा तो नगर पंचायत मनकापुर व मनकापुर चीनी मिल की महती भूमिका होगी |
दतौली स्थित मनकापुर चीनी मिल द्वारा सड़क के किनारे गिराया गया राख 
बताते चले कि आगामी वर्ष २०१८ में स्वच्छता सर्वेक्षण होना सुनिश्चित हुवा है जिसमे शासन व प्रशासन स्तर पर युद्ध स्तर पर स्वच्छता के लिए लगातार प्रयास जारी है लेकिन मनकापुर चीनी मिल व नगर पंचायत मनकापुर  पीएम मोदी व सीएम योगी के स्वच्छता  मिशन में राहु – केतु बने बैठे है मनकापुर नगर पंचायत द्वारा जहाँ नगर क्षेत्र में ही कूड़ा इकट्ठा कर जला दिया जाता है वही मनकापुर चीनी मिल से निकलने वाली राख को सड़क के किनारे गिरा दिया गया है जिससे गंदगी के साथ साथ आने जाने वाली गाडियों के तेज हवाओ से राख दूर तक अपना अस्तित्व विखेरती हुई लोगो का साँस लेना मुहाल कर रही है |

कस्बे में भी कूड़ा जला देते है नगरपंचायत कर्मी 
मनकापुर नगर पंचायत सफाई कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्र में ही कूड़ा स्टोर करके जलाते देखा गया है ऐसे ही मनकापुर कस्बे के मध्य में स्थित पुरानी तहसील के पास नगर पंचायत कर्मियों द्वारा कूड़े के ढेर को आग के हवाले कर दिया गया देखे चित्र

पुरानी तहसील के पास जलाया गया कूड़ा 

खुद गंदगी फैलता है नगर पंचायत मनकापुर

सफाई कर्मियों द्वारा मनकापुर उतरौला मार्ग पर अस्थायी टैक्सी स्टैंड के पास कूड़ा कचरा जमा किया जाता है और अधिक मात्रा में स्टोर होने के बाद उठाया जाता है जिससे स्टैंड के पास दुर्गन्ध की स्थित बनी रहती है और खुले हुए वाहन से कूड़ा ले जाते समय पूरे नगर को दुर्गन्ध युक्त बनाया जाता है यही नहीं नगर पंचायत के पास कचरा नष्ट करने के लिए कोई निश्चित स्थान व व्यवस्था नहीं है ऐसे में यही कचरा नगर पंचायत उठाता है तब नगर के आस पास रास्ते आदि के किनारे फेक दिया जाता है जिससे शहरी गंदगी गाँवो के तरफ फैलाई जा रही है 
मनकापुर कर्बला के गिराया गया कूड़ा 
इसी क्रम में नगर पंचायत मनकापुर द्वारा मनकापुर कर्बला के पास कूड़ा गिराया जा रहा है जिससे शहरी गंदगी शहर के साथ गाँव का भी रुख कर रही है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे