Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO:जंगल जंगल बात चली है पता चला है" के बोल पर थिरके फातिमा स्कूल के बच्चे तो झूम उठे लोग





गोंडा : बच्चो के समग्र विकास में शिक्षको के साथ साथ अभिभावकों की अहम् भूमिका होती है ,बच्चा स्कूल में सुबह से शाम तक ही रहता है लेकिन अपने अभिभावकों के साथ उसका ज्यादा समय गुजरता है ऐसे में अभिभावकों को अपने पाल्यो के प्रति सजग रहते हुए उनके क्रिया कलापों पर मंथन कर सही दिशा निर्देशन के साथ अनुशासन के प्रति सजग करना चाहिए |
   उक्त विचार मनकापुर स्थित फातिमा स्कूल में आयोजित बाल मेला में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद से विद्यालय के शिक्षा निदेशक फादर रोडरिग ने कहा उन्होंने कहा कि यही बच्चे देश के कर्णधार है अभी यह बच्चे कच्ची मिटटी के सामान है इन्हें जैसे भी रूप दिया जायेगा उसी विचार धारा के बन जायेगे
इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल एस एन शुक्ला ने भी अभिभावकों व छात्रो को संबोधित करते हुए छात्रो के शिक्षा जीवन पर विशेष प्रकाश डाला |
इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि ने आयोजित प्रतियोगिताओ में विजयी प्रतिभागी टीमो को सम्मानित किया जिसमे कबड्डी बॉय में अविलेश कुमार प्रथम ,संदीप वर्मा द्वितीय ,खो खो प्रतियोगिता में अमित सिंह प्रथम ,विनय वर्मा द्वितीय , वालीवाल में संतोष यादव प्रथम ,प्रांजल मिश्र द्वितीय रहे इसी क्रम में बालिकाओ के टीम कप्तान कबड्डी में नमीरा शेख प्रथम , आयुषी राज द्वितीय , खो खो प्रतियोगिता में भी नमीरा शेख प्रथम , हीबा निसार  द्वितीय , थ्रो बाल में प्रियंका शर्मा प्रथम और प्रिया पाण्डेय द्वितीय रहे और अंत में समग्र विजेता अगम चौहान को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया |
वीडियो 

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यालय के नन्हे मुन्नों ने “जंगल जंगल बात चली है पता चला है” गाने के बोल पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देख कर मौजूद अभिभावक झूम उठे |

कार्यक्रम के अंत में आये हुए अतिथियों को विद्यालय प्रधानाचार्य ग्रागी परेरा ने  अंगवस्त्र से सम्मानित किया


कार्यक्रम का संचालन गीता पाण्डेय ने किया  इस मौके पर तुषार सिंह , संतोष त्रिपाठी ,प्रतिमा यादव , साधना मिश्रा , रश्मि सिंह , पूनम सिंह , सुधा गौतम ,जय प्रकाश शुक्ला , मनीष पाण्डेय , विपिन शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे