Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

12 सूत्रीय मांगों को लेकर राज सफाई कर्मचारी संघ ने दिया धरना


राकेश गिरी 
बस्ती । उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया । सफाई कर्मियों की प्रमुख मागें में नगर निकाय की तरह सफाई कर्मचारी को सुपरवाईजर व सफाई नायक तक पदोन्नति की व्यवस्था हो । सभी ग्राम पंचायतों में ट्रैक्टर ट्राली की खरीद की जाय जिससे कुड़ा करकट दूर फेका जा सके । स्वच्छ भारत मिशन के अलावा अन्य कोई कार्य न लिया जाय । 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों के स्क्रीनिंग की व्यवस्था को वापस लिया जाय । सफाई कर्मियों को चतुर्थ श्रेणी का ग्रेड पे दिया जाय ।  साथ ही ग्राम प्रधान के नियंत्रण से बाहर रखा जाय ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे