Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल


अभिषेक गुप्ता
 घायलों में एक कादीपुर तहसील के बाबू भी है
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर। कोतवाली के सेमरी भीटी मार्ग पर हरिहरपुर गाँव के बिजयी सिंह तालाब  के पास दिन में 12 बजे दो मोटरसाइकिलो पर सवार दोनों मोटर साइकिलों के चालक  आमने सामने भिड़ गये जिससे दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये 
आगे पढ़ें पूरी घटना:
घायल होने वाले व्यक्ति में एक जयसिंहपुर कठौतिया निवासी, कादीपुर तहसील में बाबू है, हर्षद सिंह 25 वर्ष पुत्र स्व0जनार्दन सिंह अपने घर से सेमरी बाजार जा रहे थे।दूसरे घायल व्यक्ति उमाशंकर पांडेय 35 वर्ष निवासी पिपराभवानीपुर थाना जयसिंहपुर सेमरी से बिरमलपुर की तरफ जा रहे थे जहाँ हरिहरपुर के बिजयी सिंह तालाब के पास अंधा मोड़ होने के कारण दोनों लोग आपस मे भिड़ गए दोनों लोगो ने हेलमेट नही लगाया था जिससे उन्हें गम्भीर रूप से घायल हो गए ।मोटरसाइकिल सवारों को रोड पर घायल अवस्था मे देख गुजर रहे लोगो ने डॉयल 100 व 108 एम्बुलेंस को फोन कर घटना से अवगत कराया ।
 डायल 100 ने दोनों घायलों को 108 से जयसिंहहपुर सी एच सी भेजा जहां से उमाशंकर को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
मालूम हो कि हर्षद सिंह की इसी माह शादी भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे