Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा :कोटा विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़े,फायरिंग का आरोप

डॉ ओपी भारती 
गोंडा :वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता में कोटा चयन को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मनमानी व मार पीट का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। 

उक्त गाँव मे  कोटे की दुकान काफी दिनों से निलंबित चल रही थी।
जिलाधिकारी ने कोटा विवाद को हल करने के लिए सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में विवाद हल करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में ग्राम पंचायत स्थिति उच्च प्राथमिक विद्यालय में नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार, खण्ड विकास  अधिकारी सर्वेश कुमार व राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय की मौजूदगी में  बैठक के दौरान दोनों पक्ष आक्रामक होकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भिड़ गए। तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी अभद्रता की गई मामला बढ़ता देख मौजूद अधिकारी सारे कागजात लेकर मौके से चले गये। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान कृष्णा सिन्हा ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर थाने में दी है जबकि दूसरे पक्ष के जनार्दन मिश्रा ने प्रधान पर बैठक में मनमानी करने का आरोप लगाया है। प्रकरण के संबंध में नायब तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, मौके पर पुलिस भेजी गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे