सुनील गिरी
हापुड़। शुक्रवार को देर शाम मतगणना समाप्त होने के बाद मतगणना केंद्र के बाहर रखे एक खाने के डिब्बे में मतपत्र मिलने से लोगो ने आधिकारी पर आरोप लगाते हुऐ हंगामा कर दिया। हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र की मतगणना समाप्त होने के बाद एक महिला ने मतगणना केंद्र के बाहर रखे खाने के खाली डिब्बे में कुछ मतपत्र रखे देखे। उसने तुरंत इस बात की जानकारी वहां खड़े लोगों को दी। मतगणना केंद्र से बाहर मतपत्र पड़े होने की जानकारी मिलते ही निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुमार के समर्थक वहां पहुंच गए। कुछ देर में यह खबर आग की तरह फैल गई। उन मतपत्रों को लेकर मनीष के समर्थक रिटर्निंग आफिसर के पास पहुंचे और दोबारा मतगणना कराने की मांग की। निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुमार मोनू के समर्थकों ने मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लोगा ने प्रशासन से दोबारा मतगणना कराने की मांग की। जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसी ने माहौल बिगाड़ने के लिए शरारत की है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ