Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाबूगढ़ नगर पंचायत से जगबीर सिंह विजयी


सुनील गिरी 
हापुड। नगर निकाय चुनाव मे बाबूगढ़ नगर पंचायत सेे जगबीर सिंह का विजयी हुऐ उनका कहना है कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जलभराव की समस्या का समाधान कराना और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नगर पंचायत में आने वाली शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान कराकर लोगों को संतुष्ट करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा। नगर पंचायत में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। पंचायत के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। पथ प्रकाश की समस्या का समाधान कराते हुए एलईडी लाइट लगवाई जाएगी। लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबूगढ़ में काफी विकास किए जाने की आवश्यकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे