Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध सम्बन्धो मे कि गई जीत सिह की हत्या


सुनील गिरी
हापुड। मंगलवार को पुलिस लाइन में एएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाबूगढ पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा किया। एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया की थाना बाबूगढ क्षेत्र के गांव अटुटा मेे बीते सपताह मे गांव अटुटा निवासी जीत सिंह का शव रेलवे लाईन पर मिला था। जिसमे परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सिटी राजेश कुमार के आदेश पर जांच पड़ताल करते हुए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने दो आरोपी विनय मावी व दिपक कुमार को गिरफ्तार किया है व एक आरोपी फरार है। पकडे गये आरोपीयो ने बताय की कुलवंत, दिपक व विनय आपस मे गहरे दोस्त है तथा मृतक जीत सिह भी हमारा दोस्त था। मृतक जीत सिह के कुलंवत की बहन से संम्बन्ध हो गये थे । जिसके बाद जीत सिह को पार्टी करने के बहाने बुलाकर अधिक शराब पिला कर उसकी हत्या कर रेलवे लाईन पर रख दिया जिससे ऐसा लगे की जीत सिह की रेल दुर्घटना मे मौत हो गई हो। एएसपी ने बताया की एक आरोपी अभी फरार है पुलिस की दबिश जारी है जल्द ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे