Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टाउन एरिया की कांग्रेसी जीत से बढ़ा मोना का सियासी कद


ज्ञान प्रकाश शुक्ल
लालगंज प्रतापगढ़। यूं तो रामपुर खास मे राज्य सभा सदस्य एवं कांग्रेस के चोटी के नेता प्रमोद तिवारी का जादू स्थानीय जनता के सिर पर चढ़ता साफ बोलता सदैव दिखा। यहां साढ़े तीन दशक से अधिक आज तक प्रमोद तिवारी का ग्लैमर लोक सभा व विधानसभा के चुनावों मे भी रामपुर खास मे करिश्माई नेतृत्व की दाद दिलाता आ रहा है। नगर पंचायत के चुनाव मे कांग्रेस की जीत प्रमोद के ग्लैमर के साथ उनकी विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना की भी जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता की साफ मिसाल दे गया है। दूसरी बार विधायक बनने के बाद आराधना मिश्रा मोना ने हाल ही मे लालगंज ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की जीती जंग मे कद्दावर पिता के कद्दावर बेटी के नेतृत्व क्षमता का इम्तिहान बखूबी पास किया। पहली टाउन एरिया की लालगंज को सौगात देने वाली विधायक आराधना मिश्रा मोना ने टाउन एरिया के चुनाव मे कांग्रेस को रिकार्ड मतों से जीत दिलाकर खुद अपने पिता प्रमोद तिवारी के सामने और जनता के बीच अपनी असल पैठ होने का भी अव्वल दर्जे मे इम्तिहान पास कर सर्वलोकप्रियता की अनूठी मिसाल पेश करने मे खासी सफलता हासिल की है। कहा जाय तो लालगंज टाउन एरिया क्षेत्र की जनता ने भी तो नगर पंचायत का सौगात देने वाली विधायक आराधना मिश्रा मोना व सियासत के बेताज बादशाह कहे जाने वाले प्रमोद तिवारी को भी भारी जनादेश सौंपकर टाउन एरिया का तोहफा भी उसी अंदाज मे दिया है। टाउन एरिया के चुनाव मे प्रमोद तिवारी ने जहां जनसभाओं मे अपने ग्लैमर का जादू फिर बिखेरा वहीं खास बात यह देखने को मिली कि पूरे चुनाव की कमान खुद आराधना मिश्रा मोना ने अपने हाथों संभालकर पिता प्रमोद की भांति हर कदम पर सधी चाल चली। मोना ने कार्यकर्ताओं को न केवल सिरे से संगठित किया। बल्कि नामांकन के दिन से लेकर मतगणना के दौरान तक उनके जोश को दोगुना बरकरार रखने मे अपनी काबलियत बयां की। मतदान के पूर्व और मतगणना के दौरान कैम्प कार्यालय पर जमी रही विधायक आराधना मिश्रा मोना ने चुनाव मे सह और मात की हर वह नब्ज पकड़ी जिसके बूते पहली टाउन एरिया के पहले चेयरमैन का खिताब कांग्र्रेस के अजेय दुर्ग कहे जाने वाले रामपुरखास के नाम शानदार तरीके से इतिहास मे दर्ज हो सका। एक बात नगर पंचायत के चुनाव के जनादेश मे भी साफ झलक रही है कि जनता ने इस चुनाव मे भी जाति बिरादरी से हटकर विकास व सुरक्षा के नाम पर प्रमोद तिवारी के प्रति अटूट विश्वास का प्रदर्शन किया और व्यापारी तबके से लेकर प्रबुद्ध वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय ने भी विधान सभा चुनाव की भांति चुनावों प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना के नाम पर अन्य सभी कारणों को पूरी तरह नजर अंदाज कर सीधे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करते दिखे। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिये कार्यकर्ताओं के दिनरात अथक मेहनत व प्रत्याशी अनीता द्विवेदी के विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी के परिवार की साफ सुथरी छवि भी कमतर नहीं आंकी जा सकती है। जो भी हो नगर पंचायत के चुनाव मे कांग्रेस के अभेद्य दुर्ग की सफलता मे भाजपा और बसपा का जमानत जब्त हो जाना व एक निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव मे धन बल से लेकर बाहुबल तक का ओछा प्रदर्शन पूरी तरह आम आवाम की तरफ से नकार उठना भी विधायक आराधना मिश्रा मोना को भविष्य के मजबूत नेतृत्व का सुखद आभास भी साफ करा गया दिखा है।

टाउन एरिया की पहली सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने जतायी खुशी
 कांग्रेसी गढ़ रामपुर खास की पहली नगर पंचायत लालगंज के चेयरमैन पद पर अनीता द्विवेदी की जीत को लेकर शनिवार को स्थानीय कैम्प कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जतायी। कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन पद पर हुई रिकार्ड जीत को राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की विकास परक नीतियों के प्रति मजबूत जनादेश ठहराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना के नेतृत्व मे संकल्पबद्ध होने की भी बात कही। बैठक की अध्यक्षता केडी मिश्रा व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, संतोष द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, मुन्ना पाण्डेय, पप्पू तिवारी, बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, देवानंद मिश्र, बीएन सिंह, आईपी मिश्र, छोटे लाल सरोज, आचार्य राजेश मिश्र, डा0 शिवमूति शास्त्री, इं. सुनील पाण्डेय, श्रीकृष्ण तिवारी, अनिल त्रिपाठी महेश, लल्लन मिश्र, कौशलेश सिंह, पवन शुक्ला, मुन्ना तिवारी, प्रवीण मिश्र, मुरलीधर तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, शिवम पाण्डेय, सुधीर तिवारी, ओम पाण्डेय, शुभम श्रीवास्तव, देवी प्रसाद मिश्र, त्रिभु तिवारी, चंद्रमौलि शुक्ल, संदीप शुक्ला, विनय पाण्डेय आदि रहे।

चेयरमैन समेत सभासदों ने जताया आभार
 टाउन एरिया की पहली चेयरमैन बनी अनीता द्विवेदी ने शनिवार को लोगों से मिलकर जीत मे सहयोग के लिये आभार जताया। वहीं सोलह वार्डो मे जीते सभासदों ने भी घूम घूमकर लोगों को अपनी जीत मे योगदान के लिये आभार जताते देखे गये। जीते सभासदों व चेयरमैन के समर्थकों ने शनिवार को पूरा दिन भ्रमण कर लोगों का मुंह मीठा कराकर धन्यवाद जताने का भी सिलसिला जारी रखा।

तो क्या हारी बाजी से होगा सन्यास.......!
 नगर पंचायत चुनाव मे कांग्रेस के ऐनवक्त पर बागी बने पूर्व प्रमुखसूबेदार सिंह ने अपनी पत्नी इन्दु सिंह को चुनाव मैदान मे सामने लाकर राह में थोड़ी सी अड़चन का भरसक प्रयास किया। हालांकि पानी की तरह इस खेमे द्वारा पैसे भी बहाने की चर्चा आम रही तो मतदाताओं के बीच विश्वास बनाम विश्वासघात से भी पार पाने की हर तिकड़म को अपनाया गया। सियासी गलियारे मे हारी हुई निकटतम प्रत्याशी के पति के द्वारा चुनाव से पूर्व पराजय को लेकर यहां तक कि यदि वह हारे तो राजनीतिक पारी से सन्यास ले लेगें................! नतीजे के दूसरे दिन कस्बे की चाय पान की दुकानो ंपर यह चर्चा भी आम देखी सुनी गई कि क्या महाशय अब सियासत से सन्यास लेने की तैयारी कर रहे है...........। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे