सीओ समेत फोर्स ने जुलूस की निगरानी
लालगंज प्रतापगढ़। कस्बे मे शनिवार को वारावफात का जुलूस शानो शौकत से निकाला गया। खानापटटी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुननबी से जुलूसे मोहम्मदी वसल्लम मे बड़ी तादात मे अकलियत की जमात शामिल हुई नजर आयी। साहबे सज्जादा हजरत मौलाना रहमानी मियां की कवायद मे जुलूस सदर गेट से मदरसे से होते हुये घुइसरनाथ रोड के बड़ी नहर होते हुये संगम चौराहा से इंदिरा चौक पहुंचा।
गाजे बाजे के साथ जवानों के जोश का इजहार करते जुलूस इंदिरा चौक से तहसील गेट होते हुये कालाकांकर रोड पहुंचा। जुलूसे ए मोहम्मदी मे लोग आपसी भाईचारे व नेकनीयती का पैगाम देते नजर आये। जुलूस मे कानून व व्यवस्था की हिफाजत के लिये सीओ रमाकांत यादव व कोतवाल तुषार दत्त त्यागी भारी फोर्स के साथ लगे रहे। वहीं महिला पुलिस बटालियन की टुकड़ी भी जुलूस मे शामिल बड़ी तादात मे महिलाओं व बच्चियों की हिफाजत करती दिखी। पांच रोजा जलसे के दौरान शुक्रवार की शाम इलाकाई विधायक आराधना मिश्रा मोना भी मदरसा पहुंची। विधायक मोना ने खुद व अपने सांसद पिता प्रमोद तिवारी की ओर से मौलाना अतीक साहेब की पाक मजार पर चादर शरीफ पेश की। जलसे मे बोलते हुये विधायक मोना ने लोगों से अमनोंसुकून तथा इल्म और मोहब्बत के पैगाम को मजबूत बनाये रखने पर जोर दिया। वहीं हजरत रहमानी मियां ने अपनी तकरीर मे इंसान को नेकी के रास्ते पर चलने की खास नसीहत पेश की। इस मौके पर मो. खालिद, बेलाल रहमानी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मतलूब अहमद, इम्तियाज अहमद, नियाज खां, जियावल खां, जाहिद खां, मो0 मुकीम, अजय शुक्ल गुडडू, दानिश खां, जर्रार अहमद, वसीम खान, अनीस खान, आबिद रजा, आमिर खान, मतीन खान आदि रहे।

अकीदतमंदो ने बांटा मरीजों को फल
लालगंज सीएचसी मुख्यालय पर अकीदतमंदो की जमात ने बरावफात के मुबारक मौके पर मरीजो को फल देकर उनकी लम्बी उम्र को लेकर दुआ पेश की। मास्टर इम्तियाज की अगुवाई मे फल बंटने के दौरान डा. एमएस वेग, मुकीम, इरशाद, मो0 इसरार, हाजी सिकन्दर, अनवर आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ