ख़ुर्शीद खान(रिपोर्ट)
सुलतानपुर। जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने शीत लहर तथा ठंढक से बचाव के दृष्टिगत 28/29 की रात्रि में सुलतानपुर नगर में जल रहे अलाव का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गोलाघाट तथा जिला अस्पताल में बनाये गये रैन बसेरा का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गोलाघाट , बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा जिला अस्पताल जाकर गरीब व निर्बल वर्ग के 75 लोगों को कम्बल का वितरण किया। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि गोलाघाट , बस स्टेशन , रेलवे स्टेशन तथा जिला अस्पताल में अलाव जल रहा था। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमरनाथ राय, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी व सम्बन्धित उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बताया
जिलाधिकारी ने बताया कि 1/2 जनवरी 2018 की रात्रि में भी वे स्वयं भ्रमण कर अलाव व रैन बसेरा का निरीक्षण करेंगे तथा जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि रैन बसेरा , अलाव के स्थलीय सत्यापन एवं कम्बल वितरण की जांच हेतु उन्होंने सभी तहसीलों के लिये एक-एक जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की है, जो अपने -अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर अलाव, रैन बसेरा व कम्बल वितरण की रिर्पोट निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करायेंगे।
इन अधिकारियों को मिली है कम्बल बाटने की जिम्मेदारी
जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सदर के लिये परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी जिनका मोबाइल नम्बर 9454465343 को आवंटित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार वर्मा जिनका मोबाइल नम्बर 9235629477 है को बल्दीराय तहसील, उपायुक्त मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव जिनका मोबाइल नम्बर 8765983114 को जयसिंहपुर तहसील, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचन्द्र दूबे जिनका मोबाइल नम्बर 9450050449 को कादीपुर तहसील, उपनिदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही जिनका मोबाइल नम्बर 9415209878 है को लम्भुआ तहसील का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमरनाथ राय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो रैन बसेरा , अलाव व कम्बल वितरण की रिर्पोट संकलित कर प्रतिदिन शासन को प्रेषित करेंगे।
रैन बसेरा का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने बताया कि निराश्रित एवं गरीब व निर्बल वर्ग के व्यक्तियों हेतु जिला प्रशासन द्वारा 6400 कम्बल क्रय कर सभी तहसीलों को आवंटित कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 5398 लोगों को कम्बल का वितरण शासकीय एवं एन.जी.ओ. के माध्यम से वितरित किया जा चुका है। जिले में कुल 07 रैन बसेरा बनाये गये हैं, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में 04 रैन बसेरा स्थापित है। इसी प्रकार वर्तमान में जिले में कुल 80 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में 18 तथा तहसील सदर में 10, कादीपुर में 15, लम्भुआ में 13, जयसिंहपुर 14 तथा बल्दीराय में 10 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे अपने -अपने क्षेत्रों का सघन निरीक्षण करें तथा कैम्प लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कम्बल का वितरण करायें। उन्होंने स्थापित रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने तथा प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर अलाव जलवाने के निर्देश दिये हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ