Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद :ऐन्टीं भू माफिया हुआ फेल, गॉव की बंजर भूमि पर दंबगों की नजर


तहसील कर्मियों की कार्यशैली पर उठ रही उगंलिया

पूर्व एसड़ीएम ने वर्ष 2011 व 14 में बंजर भूमि को कराया था खाली और दूबारा कब्जा करने पर दिया था कार्यवाही का आश्वसन
एसड़ीएम बदलते ही बिबादित भूमि पर शुरु हो गया खण्ड़जा निर्माण
अबैध कब्जेदार के भतीजे है ग्राम प्रधान
अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद : सूबे के मुख्यमंत्री  द्वारा संचालित ऐंटी भू माफिया व जिलाधिकारी के द्वारा पारित आदेश को लागू कराने में तहसील प्रशासन बौना साबित हो रहा है ताजा मामला  रुदौली तहसील क्षेत्र के मुज्जफर पुर गॉव में देखने को मिला गॉव निवासी रमेश कुमार पाण्ड़ेय ने एसड़ीएम को पिता पुत्र सहित तीन लोगो के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही व ग्राम प्रधान के द्वारा लग रहे खण्ड़जा रुकवाने की मॉग की है
      रमेश कुमार पाण्ड़ेय ने एसड़ीएम पंकज सिंह को दिए गये शिकायती पत्र में आरोप है कि गाटा संख्या 135 सरकारी अभिलेख में बंजर दर्ज है जिस पर गॉव के शिव प्रसाद पाण्ड़ेय व उनके लड़के सत्य प्रकाश रबि प्रकाश के द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर उस पर नींव भरने लगे थे तब मेरी शिकायत पर पूर्व एसड़ीएम ने नींव तोड़वा दिया और दुबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कराने की हिदायत भी दी थी लेकिन एसड़ीएम बदलते ही उस बंजर भूमि पर ग्राम प्रधान के द्वारा सारी जमीन छोड़कर मेरे सहन से खण्ड़जा लगवाया जा रहा है जो गलत है हालाकि ग्राम प्रधान अंजनी पाण्ड़ेय ने बताया कि बंजर जमीन ग्राम सभा की होती है जिसमें खण्ड़जा लग रहा है इस बाबत में एसड़ीएम पंकज सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है हल्का लेखपाल से जॉच करा कर कार्यवाही की जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे