Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरा का शुभारम्भ


ख़ुर्शीद खान
सुलतानपुर। जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने आज सायं नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सौजन्य से बनाये गये गोलाघाट स्थित रैन बसेरा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बबिता जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरनाथ राय, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह व सम्बन्धित उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित  को निर्देशित किया कि रैन बसेरा का नियमित निरीक्षण किया जाय तथा रैन बसेरा में आश्रय लेने वाले लोगों के लिये विस्तर , रजाई, पेयजल, शौचालय आदि आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जाय। निरीक्षण के समय रैन बसेरा में चारपाईयां लगी थी, जिस पर विस्तर बिछाया गया था व रजाई रखी गयी है। बगल में मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने रैन बसेरा की रखवाली की व्यवस्था के लिये किसी को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को रैन बसेरा के पास तथा नगर के प्रमुख चौराहों बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि पर अलाव की भी व्यवस्था के निर्देश दिये।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे