Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सफलता!दलित महिला से दुराचार करने वाले वहशी को कुड़वार पुलिस ने धर-दबोचा


ख़ुर्शीद खान
कुड़वार,सुलतानपुर।वहशी दरिंदे ने घर में अकेली दलित महिला के साथ दुराचार कर डाला था। हवस मिटाने के बाद वहशी धमकी देते हुए फरार हो गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के नौगवांतीर गांव का है। 26 वर्षीय सुमन (काल्पनिक नाम) बीती शाम घर में अकेली थी तभी गांव का अमित सिंह उनके घर में घुस गया था और उसके साथ दुराचार कर डाला था। हवस मिटाने के बाद अमित ने धमकी दिया था कि यदि एफआईआर हुई तो जान से मार दिया जाएगा। कुड़वार थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ नंदकुमार तिवारी ने आरोपी अमित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
इसके अलावा कुड़वार पुलिस ने अवैध शराब के साथ रामसागर, शेषराम को गिरफ्तार किया। गोवध अधिनियम के तहत बरसाती को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं अखंडनगर पुलिस ने वांछित ललई, राजभवन, लालमन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। उधर जिला बदर अपराधी ढेलवा निवासी चेतन सिंह को लम्भुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे