Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राला से कुचल कर माँ की दर्दनाक मौत पुत्र घायल




डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज (गोण्डा):-वजीरगंज क्षेत्र के डुमरिया डीह-तरबगंज रोड के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर मोड़ पर सोमवार शाम  गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राला से कुचल कर एक महिला की मृत्यु हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।शव का पंचनामा किया जा रहा है।
गोंडा से दवा करा कर घर लौट रही उषा देवी(40) पत्नी सिया राम को उसका पुत्र शिवा (15) साइकिल पर बैठा कर बालेश्वर गंज से अपने घर बंवरिहा खाले दुबरा ले जा रहा था।वह जब बालेश्वर नाथ मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉला से उसकी टक्कर हो गई।सड़क पर गिरी महिला ट्रॉला के चक्के के नीचे आ गई व् मौके पर ही उसकी कुचल कर मौत हो गई।जबकि लड़के का पैर टूट गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शान्त कराया व् शव को अभिरक्षा में लिया।चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे