राकेश गिरी
बस्ती । बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत पर नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नीतियोंए कार्यक्रमों की है। मतदाताओं ने नगर पालिका परिषद के चुनौतीपूर्ण चुनाव में बस्ती से श्रीमती रूपम मिश्रा को जीत दिलाकर जो दायित्व सौपा है पूरा प्रयास होगा कि संकल्प पत्र के अनुसार बस्ती शहर को विकसित किया जाय।
कहा कि नगरवासियों ने समर्पित कार्यकर्ता को चुनाव में जीत दिलाकर धन बलियोंए बाहुबलियों को नकार दिया है। यह जीत सभी जन प्रतिनिधियोंए कार्यकर्ताओं संगठन के सामूहिक प्रयास का है। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि निश्चित रूप से 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताआंें के सहयोग से जीत का सिलसिला जारी रखेगी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ