Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत आयोजित हुआ कौशल मेला


राकेश गिरी 
बस्ती । कौशल मेला का संयुक्त रूप से शुभारंभ करते हुए सदर विधायक दयाराम चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कार्यक्रम को केंद्र सरकार की शीर्ष प्राथमिकता प्राप्त योजना बताया। जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर अधिक से अधिक संख्या में रोजगार प्रदान करना है। प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि कौशल विकास में प्रशिक्षण से योग्यता और क्षमता में वृद्धि से वे रोजगार योग्य बनते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ही है युवाओ को स्वालंबी एवं रोजगार परक बनाना है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहाँ कौशल वह अनोखी चीज है जो एक बार व्यक्ति सीख लिया तो जीवन पर्यन्त भूलता नही है  अपने कौशल के बल पर व्यक्ति नई उचाईयो को प्राप्त कर बड़े बडे कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। 
संस्था के संचालक अमृत कुमार वर्मा ने बताया की इस योजना तहत अक्षरा स्किल डेवलपमेंट सेंटर 300 युवा युवतियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला था जिसमे 200 लोगो को प्रशिक्षित कर दिया गया है अगले मार्च तक यह लक्ष्य भी जायेगा|  रोजगार मेले में चार प्रतिष्ठित कंपनिया फोर्मेसिकल कंपनी BON-HEUR प्राइवेट लि.,सिद्धार्थ आटो सेल्स, श्रीराम कंसीटेंसी, ओकेशन प्लान प्राइवेट लि. में कुल 110 प्रशिक्षार्थियों में से 45 का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। कुछ बच्चो का टेलीफोन और विडिओ कांफ्रंसिंग के माध्यम से भी चयन हुआ । कार्यक्रम का संचालन अभिनव उपाध्याय ने किया ।
इस मेले में नीरज पाण्डेय, संतोष उपाध्याय, सचिदानंद पाण्डेय, रजत सरकारी, पंकज श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ला, सपना, प्रियांशु श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, भोला वर्मा, प्रशांत द्विवेदी, अंकित श्रीवास्तव, रूपा, सतीश चन्द्र राजन, विजय चौधरी, दीपक राजभर, सहित सैकड़ो प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे