Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनेकों बार धरना, प्रदर्शन के बाद भी सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी शर्मनाक :पाण्डेय


राकेश गिरी 
बस्ती । कुंआनों नदी पर स्थित अमहट पुल का निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह उर्फ छोटे सिंह के नेतृत्व में  अनिश्चित कालीन सर्वदलीय धरना दूसरे दिन बुधवार को भी शास्त्री चौक पर जारी रहा। 
धरने को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा के  पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, रविन्द्र यादव, वृजेश मिश्र, का. के.के. तिवारी, डा. आर.डी. गोस्वामी, राजेश्वरी देवी, अखण्ड सिंह, अनिल सिंह, निजामुद्दीन, राजेन्द्र चौरसिया, पं. सदानन्द शर्मा, चन्द्रिका यादव  आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि जनहित में  अमहट पुल निर्माण कराये जाने की शीघ्र घोषणा की जाय। प्रदेश सरकार जिस प्रकार की उदासीनता बरत रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। अनेकों बार धरना, प्रदर्शन के बाद भी सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी शर्मनाक है। 
अमहट पुल निर्माण की मांग को लेकर शुरू हुये अनिश्चितकालीन सर्व दलीय धरने में डी.सी. दूबे, रामाज्ञा निषाद, वीरेन्द्र गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, सत्यराम, डा. देवेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल यादव, समरेन्द्र विक्रम, चन्द्रबदन सिंह, भारतनाथ यादव, हजरत बाबा, गुड्डू, मधुबन यादव, धर्मराज यादव, जावेद निजामी, वकील प्रधान, जगनिवास सिंह, शिवकुमार गौतम, चीनी चौधरी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, प्रभावित गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे