Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेस क्लब अध्यक्ष बस्ती ने दिया दिवंगत पत्रकार के आश्रितों को एक लाख रूपये के फिक्स डिपॉजिट


राकेश गिरी 
बस्ती । प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने दिवंगत पत्रकार हरिशंकर त्रिपाठी के आश्रितों को एक लाख रूपये के फिक्स डिपॉजिट का प्रमाण पत्र सौपकर उन्हे आर्थिक मदद दी। कम उम्र के पत्रकार हरिशंकर का विगत दिनों निधन हो गया था, इससे दो करीब तीन माह पहले उनकी धर्मपत्नी ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। परिवार और उनके आश्रितों पर अचानक आई इस विपत्ति में प्रेस क्लब अध्यक्ष व पत्रकारों ने परिजनों को आर्थिक मदद देने की रणनीति बनाया और साथी पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से एक लाख रूपये इकट्ठा किया। शुक्रवार को हरिशंकर के घर पहुचकर उक्त धनराशि की फिक्स डिपॉजिट के कागजात परिजनों को सौंपे गये। इस अवसर पर राकेश तिवारी, विशाल पाण्डेय, आनंद शुक्ल, रवीश तिवारी आदि मौजूद रहे। पत्रकारों के इस पहल की चौतरफा सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे