Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तृतीय पुण्यतिथि पर याद किये गए पत्रकार स्व• अमरेश मिश्र




पत्रकारों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजन नागरिकों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । मीडिया क्लब एवं एलायंस क्लब इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अमरेश मिश्र की तृतीय पुण्यतिथि पर नगर के अंबेडकर चौराहे पर जुटे पत्रकारों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजन नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया ।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि स्वर्गीय अमरेश मिश्र ने पत्रकारिता को नया आयाम दिया, जिले की तमाम समस्याओं को उजागर कर उनके सुधार की दिशा में वह सदैव अग्रसर रहें । इस मौके पर वरिष्ठ कवि - साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य "रत्न " ने स्वर्गीय अमरेश मिश्र को पत्रकारिता में सुधार के पक्षधर बताया । श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सीआरओ राम सिंह वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश कुमार सिंह ने स्वर्गीय अमरेश के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्र्दाजॉलि अर्पित करते हुए उनके निधन से अपूर्णीय क्षति बताया । श्रद्धा सुमन अर्पित करने के दौरान प्रमुख रुप से आनंद मोहन ओझा, अमितेन्द्र श्रीवास्तव, कपिल द्विवेदी, दुर्गेश सिंह, राजू पांडे, शिव मोहन शुक्ल, बृजेश मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, संजीव पांडे, परमानंद मिश्र, संतोष सिंह, गिरीश त्रिपाठी, सुशील श्रीवास्तव, शिवेश शुक्ल, सर्वेश शर्मा, सिद्धार्थ, संजय सिंह, नवीन पांडे, सुनील यादव, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्र, कन्हैयालाल सहित आदि लोग रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे