Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जीत का जश्न जारी भाजपा महिला मोर्च ने केक काटकर मनाई खुशी


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में बहुमत प्राप्त करने पर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवम सदस्यों ने केक काटकर खुशियां मनाईं । इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वर्ण लता श्रीवास्तव ने कहा की गुजरात में छठवीं बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर कर दो तिहाई बहुमत भारतीय जनता पार्टी ने हासिल किया है । इससे प्रतीत होता है कि देश में जातिवाद वंशवाद एवं तुष्टिकरण को जनता ने नकार दिया है और विकासवाद को प्राथमिकता दी है । पूरे देश में मोदी के विकास नीतियों को एवं  कुशल संगठनकर्ता अमित शाह के नेतृत्व में यह जीत हासिल हुई है । भाजपा शासित राज्यों में विकास तो होगा ही पूरे देश में विकास कार्य होंगे । कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी  डीपी सिंह, झूमा सिंह, मीना सिंह, मीना सोनकर, मंजू तिवारी, ललिता तिवारी, नीतू गुप्ता व नूरजहां ने अपने विचार व्यक्त किए । सभी ने इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे