Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के रवैये से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने जूलूस निकाल किया प्रदर्शन


आर - पार की लडाई की दी चेतावनी
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक के रवैया से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जूबाए पुरातन के अध्यक्ष रोहित शुक्ल व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में जूलुस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके उपरान्त जूनियर बार एसोसिएशन "पुरातन" के कार्यालय में अधिवक्ताओं की एक बैठक अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल की अध्यक्षता व महामंत्री जय प्रकाश मिश्र "जेपी" के संचालन में संपन्न हुई । बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अपनी नाकामी छिपाने के लिए दीवानी न्यायालय व जिला कचहरी से पुलिस कार्यालय के आगमन का मार्ग बंद कर दिए हैं । जनपद में दिन-प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक अपराध की गंभीर घटनाएं घटित हो रही है किसी भी  घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है और  अपनी नाकामी छिपाने के लिए एसपी ने आवागमन मार्ग बंद करवा दिए हैं । अधिवक्ताओं ने कहा कि आवागमन मार्ग बंद होने से पीड़ित अपनी फरियाद पुलिस के उच्च अधिकारियों से नहीं कर पा रहा है,। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के इस रवैए से जनपद के अधिवक्ताओं तथा तहसीलों के अधिवक्ताओं में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक में अधिवक्ताओं ने  सर्वसम्मत से न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लेते हुए जिला कलेक्ट्रेट वह दीवानी परिसर में जूलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और जिला जज को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव सौपा । जिला जज को प्रस्ताव देने के उपरांत अधिवक्ताओं का  जुलूस  पी डब्ल्यूडी, एसपी कार्यालय के सामने, ट्रेजरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहे होते हुए जिला अधिकारी के कार्यालय पहुचा और हड़ताल का प्रस्ताव सौपा । अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी । प्रदर्शन के दौरान न्यासी मंडल के सदस्य व पूर्व  अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, अद्या सिंह, हरिकेश त्रिपाठी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी, हकीमुद्दीन, मनीष भट्ट, सुशील कुमार, राममूर्ति मिश्र, अवनीश चंद्र, नीरज राय, रवींद्र मिश्र, विद्यासागर शुक्ला, दीपेंद्र,  अनुज श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, गया प्रसाद मौर्य, विनय सिंह, भारत भूषण तिवारी, मुक्कू ओझा, विवेक त्रिपाठी, संदीप सिंह, अंजनी सिंह बाबा, संजय यादव, अनूप, गौरव, प्रशांत दुबे, विनय सिंह, समेत भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे