Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू कार्यशाला का हुआ आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । यूनिसेफ द्वारा स्थानीय विकासभवन सभागार में सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) नवजात शिशु से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया  जिसमें नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी दी गयी तथा उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य विषयों पर गहन चर्चा की गयी । इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एडीएम शिवपूजन सिंह , डीडीओ शिवकुमार एवं सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह थे ।
                जानकारी के अनुसार कार्यशाला में यूनिसेफ से डॉ अन्नपूर्णा कौल, हेल्थ कन्सल्टेंट ने एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें बलरामपुर के नवजात शिशुओं से सम्बंधित डाटा दिखाया गया । डेटा में कितने नवजात शिशु बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए , कितनों को सफल चिकित्सा सुविधा प्राप्त हुयी , शिशुओं में लड़के और लड़कियों का क्या अनुपात रहा इत्यादि शामिल था । साथ ही उन्होंने एसएनसीयू के महत्व को बताया और विस्तृत चर्चा के माध्यम से बताया की शिशुओं को इस के जरिये बीमारी द्वारा कैसे बचाया जा सकता है । यूनिसेफ और एनएचएम द्वारा बलरामपुर सीएचसी के सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट के उपर बनायी गयी फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया । इस कार्यक्रम में आये प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि वह किस तरह से इस जानकारी को लोगों तक ले जा सकते हैं और इस सुविधा का भरपूर फायदा उठा सकते हैं । लोगों को अभी इस तरह की यूनिट की कम जानकारी है । आगे की रणनीति पर प्रीती एम शाह ने गहन चर्चा की और शिशुओं से सम्बंधित नयू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और इसके फायदे को लोगों तक कैसे पहुँचाया जाये इसके बारे में बताया तथा प्रतिभागियों से इसके बारे में भी सवाल भी किये । इस कार्यक्रम में तमाम वरिष्ठ जनों के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थाओं के प्रतिनिधि एंव  रिशु दुबे,संतोष,अमित एवं अन्य लोग भी शामिल हुए । कार्यशाला में प्रतिभागियों ने इस विषय में अपनी रूचि दर्शाते हुए बहुत सारे सुझाव भी दिए । प्रधान प्रतिनिधियों ने कहा की यदि हमें टेक्निकल मटेरियल मिल जाये तो हम उसको छपवा कर गाँव के अन्य प्रतिनिधियों और लोगों को वितरित कर इसके बारे में लोगों को जागरूक करेंगे । धर्मगुरु मोहम्मद शमीम अहमद ने कहा कि –“ हमारी जो भी मजलिस होती है उसमें इस बारे में लोगों को जानकारी देंगे और लोगों से यह दरख्वास्त करेंगे की वह अपने आस-पास के लोगों को इसके बारे में बताएं । कार्यशाला में शहर के संभ्रांत लोग, विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ ही गाँव के प्रधान प्रतिनिधि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली अलग-अलग इकाईयों जैसे नीमा, रोटरी क्लब इत्यादि के प्रतिनिधि मौजूद थे । साथ ही आईएमए ( इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) बलरामपुर के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे