Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वकीलों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान


लालगंज / प्रतापगढ़। स्थानीय दीवानी न्यायालय मे एडीजे कोर्ट की स्थापना समेत सांगीपुर व लालगंज थाना क्षेत्र के स्टेट केस की सुनवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। सोमवार को  संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता व महामंत्री संदीप सिंह के संचालन मे हुई वकीलों की बैठक मे जोरदार तरीके से मांग उठाई गई कि काफी दिनों से एडीजे कोर्ट की स्थापना व सांगीपुर एवं लालगंज थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले राज्य सरकार के मुकदमों की सुनवाई लालगंज दीवानी न्यायालय मे ही हो की लंबित मांग न माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर ओंकारनाथ क्रांतिकारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठ महेश, हरिशंकर द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह, संजय ओझा, पवन पाण्डेय, आशुतोष सिंह अंजनी मिश्र, टीपी यादव, अजय शुक्ल गुड्डू, शिव नारायण शुक्ल, विनोद शुक्ल, अजय सिंह, दिनेश मिश्र,जान्हवी प्रताप सिंह, पद्माकर पाण्डेय, अबरार अहमद, हरकेश पटेल, राजेन्द्र मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, कमलेश तिवारी, संजीव तिवारी, हरेकृष्ण तिवारी, सुरेश ओझा, शैलेन्द्र शुक्ल, अखिलेश कुमार समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे