लालगंज/ प्रतापगढ़। अलाव तापते समय आग की चपेट मे आने से गंभीर रूप से झुलसकर युवक मौत हो गई। जिससे परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सांगीपुर थाना क्षेत्र के रंगौली गांव निवासी पंचमलाल का पुत्र सुनील कुमार (35) रविवार की रात खाना-पीना खाकर परिजनों के साथ दरवाजे पर ही अलाव ताप रहा था। परिजन कुछ देर तापने के बाद सोने चले गये और वह अकेले ही अलाव तापने लगा। अचानक कुछ देर मे चीख-पुकार सुन परिजन दौडे़ तो देखा कि सुनील कुमार अलाव मे गिर कर जल रहा है। आनन-फानन मे किसी तरह उसे आग की लपटों से छुड़ाकर दवा ईलाज के लिए लेकर भागे लेकिन रास्ते मे ही उसकी दर्दनांक मौत हो गई। अचानक हुए हादसे मे युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस किसी प्रकार की जानकारी से इन्कार कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ