Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात कारणों से लगी आग कई दूकाने खाक


लालगंज पुलिस की उदासीनता से व्यापारियों मे आक्रोश

लालगंज/ प्रतापगढ़। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने कई व्यापारियों की दूकान व उसमे रखा सारा सामान जला कर खाक कर दिया। आग की लपटंे उठती देख आस-पास के लोगों द्वारा डायल 100 व इलाकाई पुलिस समेत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी किन्तु मौके पर मात्र फायर सर्विस ही पहुंच सकी। जानकारी के मुताबिक स्थानीय कस्बा स्थित पंडित राम अंजोर मिश्र इण्टर मीडिएट कालेज गेट से सटी हुई राम अंजोर वर्मा, मुन्सी लाल नाई, ऋषभ पाण्डेय व नंदलाल वैश्य की दूकानें मौजूद है। रविवार की देर रात अज्ञात परिस्थितियों मे अचानक एक दूकान से शुरू हुई आग की चिन्गारी ने एकाएक चारों दूकानों को अपने आगोश मे ले लिया। देखते ही देखते सभी दूकानें धू-धू कर जलने लगी। आग लगी देख राहगीरों समेत आस-पास मौजूद लोगों ने हल्ला -गुहार मचाते हुए स्थानीय फायर सर्विस व थाने पर सूचना दिया। सूचना पाकर फायर ब्रिेेगेड की टीम मौके पर पहुंची और घण्टों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं 100 नम्बर व पुलिस गस्त का पता नही चला। बाजार की दूकानों मे अचानक आग लगने व नुकसान होने से पीड़ित व्यवसायियों समेत अन्य साथी व्यापारियों मे भी खासा क्षोभ व आक्रोश देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे