ठीकर माफी के स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी पहुचे उनके कुटी
शिवेश शुक्ल
प्रतापगढ । स्वामी करपात्री जी महराज के साथ देश का भ्रमण कर लोगों को देश प्रेम के लिए जागरूक करने वाले जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के धर्मपुर भावनपुर निवासी संस्कृत के विद्वान डा.हरदेव प्रसाद त्रिपाठी शास्त्री की हालत नाजुक होने पर उन्हे देखने के लिए लोगो का तॉता लगा रहा,वही अमेठी के ठीकर माफी के स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी भी उन्हे देखने उनकी कुटी पर धर्मपुर भावनपुर पहुंचे। बतादे कि डा.हरदेव प्रसाद त्रिपाठी शास्त्री की आयु वर्तमान समय में 90 वर्ष पहुच चुकी है,वहकुशी नगर के बुद्ध पीजी कालेज में संस्कृत के विभागाध्यक्ष रहे ।डॉ हरदेव प्रसाद शास्त्री कुशीनगर से अवकाश ग्रहण करने के बाद लालगंज के हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज में भी एक साल तक निशुल्क संस्कृत के शिक्षा बच्चों को देते रहे, इतना ही नही उन्होंने स्वामी करपात्री जी के साथ देश का भ्रमण कर लोगों को देश प्रेम के लिए जागरूक किया था ।संस्कृत के प्रमुख विद्वान डॉक्टर शास्त्री इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं वह अपने परिवार से अलग कुटी बनवाकर रहते हैं।उनकी हालत अचानक नाजुक चल रही है। वह पिछले एक सप्ताह से अन्नजल छोड़ दिया है। उनके बीमारी की खबर पर तमाम क्षेत्र को लोग उनके धर्मपुर कुटी जहॉ पहुचने लगे वही अमेठी ठीकर माफी के स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी ने भी पहुच कर शास्त्री जी का कुशल क्षेम जाना ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ