अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । जनपद की ताइक्वांडो टीम के पांच खिलाड़ियों का चयन प्रदेश ताइक्वांडो टीम में किया गया है । चयनित खिलाड़ी कर्नाटका में 7 दिसंबर से होने वाली जूनियर तथा सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।आज खिलाड़ियों को रवाना किया गया ।
ताइक्वांडो कोच जियाउल हशमत ने बताया कि पिछले माह बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय अधिकारी प्रतियोगिता के माध्यम से स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश टीम में चयनित किया गया था। जनपद के पांच खिलाड़ी जैनेंद्र प्रताप सिंह, रवि प्रताप शर्मा, कृष्णा कुमार पाल व दिव्या गिरी जूनियर वर्ग में तथा सोनम आनंद सब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर्नाटका में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में करेंगी। सभी खिलाड़ी आज कर्नाटका के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद के लिए गौरव का विषय है कि हमारे जिले के खिलाड़ी दिन-प्रतिदिन ताइक्वांडो खेल में अपनी उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं । यह बड़े सम्मान एवं गौरव की बात है कि हमारे छोटे से जिले के खिलाड़ी प्रदेश टीम में चयनित होकर लगातार अच्छी उपलब्धि प्रदेश के लिए जिले के लिए अर्जित कर रहे हैं । उन्होंने आशा ब्यक्त की कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश व जिले के लिए पदक अवश्य जीतेंगे। प्रदेश टीम में खिलाड़ियों का चयन होने पर आलोक श्रीवास्तव, हारिस बिन खालिद ,संजीव श्रीवास्तव, शिव कुमार मिश्रा, आलोक कुमार, डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी ,डॉक्टर इश्तियाक अहमद ,हेमंत जायसवाल, विजेंद्र शर्मा , नुरूल हसमत सहित तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ