Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेसियों में उत्साह


राकेश गिरी 
बस्ती। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा से उत्साहित कांग्रेसजनों ने पार्टी दफ्तर पर मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर प्रसन्नता जाहिर की। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 2019 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। उन्हे पार्टी की कमान सौंपे जाने पर पूरे देश में उत्साह है और पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट होकर मिशन 2019 में पूरी ताकत से लगने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने जिस तरह से कांग्रेस को कुशल नेतृत्व दिया और एक मजबूत संगठन खड़ा किया उससे सीख लेकर राहुल गांधी भी कांग्रेस की परम्परा को आगे बढ़ायेंगे। इसकी बुनियाद गुजरात में रखी जा चुकी है। 

डा. वीएच रिज़वी, नर्वदेश्वर शुक्ला, अंकुर वर्मा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि बहुत लम्बे अरसे से पार्टी में उठ रहीं माग अब पूरी हुई है। उत्साही कांग्रेसजनों को इस वक्त का इंतजार था। नई ऊर्जा और सोंच से लवरेज पार्टीजन निःसंदेह पूरी एकजुटता से आने वाली चुनौतियों का सामना करेंगे और निरूद्देश्य राजनीति को उखाड़ फेंकेंगे। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र मिश्रा, विपिन राय, गिरजेश पाल, सिद्धीक अहमद, गंगा मिश्रा, पवन कुमार चौरसिया, गायत्री गुप्ता, प्रमोद दुबे, सचिन शुक्ला, जेपी अग्रहरि, रीता चटर्जी, कालिंदी सिंह, ज्योति पांडे, रंजना सिंह, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामधीरज चौधरी, पीएन दुबे, परवेज अहमद, गुड्डू सोनकर, शशि भूषण, विनय कुमार, शैलेष चौधरी, राजेश प्रसाद, संतोष भारद्वाज, अर्जुन कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे