Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाल मेला प्रदर्शनी और फूड स्टाल प्रतियोगिता का हुवाआयोजन


राकेश गिरी 
बस्ती ।  गांधी नगर स्थित न्यू इकरा पब्लिक स्कूल में रविवार को बाल मेला प्रदर्शनी और फूड स्टाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने स्वंय विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाया और उन्हें मेले में आये लोगों में उचित दर पर बेंचा भी। छात्रों ने जमकर खरीदारी किया और मेले का आनन्द लिया। इसके साथ ही खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सफल छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया गया। 
 कक्षा 5 से 8 तक बच्चों ने फूड स्टाल लगाया जिस पर अन्य बच्चों ने खरीददारी करके विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया।  कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक डॉ अजीज आलम एव डायरेक्टर अयाज अहमद ने स्टाल पर जाकर खरीददारी की और बच्चों को व्यापार करने का गुर बताया । कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा पैदा होती है और उनकी प्रतिभा में निखार के साथ ही बाजार की समझ और सामाजिक स्तर का व्यवहारिक ज्ञान मिलता है। 
बच्चों ने खो खो ,कैरम बोर्ड ,कुर्सी दौड़ ,प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।  फूड स्टाल प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र प्रथम,  कक्षा 5 बी के छात्र द्वितीय और कक्षा 5 ए के छात्र  तीसरे स्थान पर रहे। सफल कक्षा के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में  मिरजा उमैर, मो. अम्मार, काशिफा रसीद, असरा जहीर, मो. दानिस, शमा खातून, आयशा, तौहरी उस्मान, मो. नेहाद, शमा खान, कायनात, साजिया, सना आदि ने भाग लिया।  जेबा शाहीन ,जरीन ,प्रतिभा त्रिपाठी ,आशी हसन, हेरा जफर, तस्लीम , कुतबुद्दीन,  सहादत हुसैन आदि ने मेले में छात्रों का हौसला बढाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे