राकेश गिरी
बस्ती । प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों के लिये टैलेन्ट सर्च इक्जाम जैसी प्रतियोगितायें अपनी दक्षता को सिद्ध करने का अवसर है। यह विचार युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंकुर वर्मा ने व्यक्त किया। वे रविवार को प्रेस क्लब में ग्रीन अर्थ क्लब द्वारा आयोजित टैलेन्ट सर्च इक्जाम के सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के रूप मंें पुरस्कृत करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों का सही ढंग से मूल्यांकन होता है और उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलती है। अंकुर ने पर्यावरण रक्षा के लिये आम के दो पौध रोपे।
जीवीएम के अतुल उपाध्याय को प्रथम, इण्डियन पब्लिक स्कूल के हर्ष पाण्डेय द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के गौरव पाण्डेय को मेडल, नगद राशि, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
ग्रीन अर्थ क्लब अध्यक्ष अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के 15 विद्यालयों में जूनियर और सीनियर स्तर पर टैलेन्ट सर्च इक्जाम का आयोजन किया गया था। बताया कि प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजन में राइजर्स एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के दिवाकर दत्त तिवारी, जर्नादन यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, श्रीकान्त, जय गोविन्द, आदित्य, रितेश, निष्ठा, श्रवण, अमन, असीमुद्दीन आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ