अमरजीत सिंह
फैजाबाद : पटरंगा थाना क्षेत्र के सिठौली गाव मे बीती रात संदिग्ध परिस्थित में आग लगने से तीन मवेशी झुलस कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुचे पशु चिकित्सकों की टीम ने मवेशियों का पीएम कर मवेशी परिजनों को सौप दिया दूसरी तरफ हल्का लेखपाल ने भी मौका मुयअना किया
बताया जाता है कि सहाबुदीन पुत्र इमाम अली के छप्पर में रात लगभग बारह बजे संदिग्ध परिस्थित में आग लग गयी जब तक हल्ला गुहार मचाते हुए वहा पहुचे तब तक आग ने बिकराल रुप धारण कर लियाा और छप्पर में बधी भैस व पडिया पड़वा बुरी तरह से झुलस गये और तीनो मवेशियों तडप तडप कर घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी छप्पर में बधे मवेशी को बाहर निकालने के चक्कर में सहाबुदीन भी झुलस गये जिन्हे ग्राम प्रधान पप्पू ने सीएचसी रुदौली भेजा उधर सूचना पाते ही पशु चिकित्सा अधिकारी डा.अनुज कुमार सिंह, शिवशंकर ,पवन कुमार व दो हेलफर के साथ पहुच कर मवेशियों का पीएम का मवेशी परिजनों को सुपुर्दगी में दे दिया और हल्का लेखपाल राम धीरज मौके पर पहुच कर क्षति आकलनं किया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ